समाचार सच, हल्द्वानी। धरने के दौरान आत्मदाह संबंधी बैनर टांगने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धरने पर बैठे आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य को उठा लिया। जिसे हल्द्वानी कोतवाली लाया गया है। साथ ही पुलिस शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर संबंधितों पर निगाहें बनाये हुए है। ज्ञात हो कि एससी/एसटी के एक प्रकरण में लालकुआं थाने में मुकदमा दर्ज है। इस मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इधर आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में बुधवार को तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। धरने में लगाए गए बैनर में अनुसूचित जातियों के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के हेतु आत्मदाह एवं विरोध प्रदर्शन का उल्लेख होने पर पुलिस हरकत में आ गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से धरना व आत्मदाह संबंधी बैनर हटाने को कहा, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इस पर पुलिस ने धरने से आठवले के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य जबरन उठा लिया और कोतवाली ले आयी। जहां उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
एसपी अमित श्रीवास्तव के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु यह कार्यवाही अमल में लाई गई है। साथ ही कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस मामले से संबंधित सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


