ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने सहित निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मामलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे से विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बुद्ध पार्क पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में पारदर्शिता, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए।

सुमित हृदयेश बोले- सवालों का पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब जरूरी
प्रदर्शन के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। ऐसे में उसकी कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट, पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब सामने आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसी प्रक्रियाओं को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद नागरिकों के मताधिकार पर टिकी है और प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: पितरों के लिए दीपक किस दिशा में, किस तेल से और किस समय जलाना चाहिए

सुमित हृदयेश ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों और आपत्तियों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए।

गोविंद सिंह बिष्ट ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटता है तो उसके मताधिकार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मतदाताओं के अधिकारों तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने, उनके कार्यकाल में लिए गए कथित एकतरफा निर्णयों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा कराने, मतदाता सूची में किए गए बदलावों की निष्पक्ष जांच तथा SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   कालिंदी ट्रेक पर राहत की खबर, ओडिन कॉल में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को उसके संवैधानिक मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत जनता के वोट में है और मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहना आवश्यक है।

ये कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, डॉ. केदार पलड़िया, राजेंद्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, कमला सनवाल, राधा आर्य, मंजू पांडे, प्रकाश पांडे, नरेश अग्रवाल, दयाल तिवारी, संजू पाना, हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट, दीप पाठक, जगमोहन चिलवाल, जीवन कार्की, सतनाम सिंह, जाकिर हुसैन, पार्षद हेमंत शर्मा, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, प्रदीप नेगी, गिरीश पांडे, जगमोहन बगड़वाल, कैलाश शाह, त्रिलोक बनोली, गोविंद बगड़वाल, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, संजू उप्रेती, मोहम्मद इमरान, रिजवान हुसैन, हाजी इस्लामुद्दीन, मनोज भट्ट, हेम जोशी, प्रदीप बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, देवेश तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, एडवोकेट मनोज बिष्ट, मनोज खुल्बे, मन्नू गोस्वामी, बबलू बिष्ट, शंकर कोहली, चंदन भाकुनी, मो. जुबैर, अबरार सिद्दीकी, विक्की छिमवाल, विनय भट्ट, एडवोकेट मन्नू तुलेडा, एडवोकेट मनोहर सांगुरी, प्रदीप बिष्ट, मोहन चंद्र, रंजीत डसीला, योगेंद्र पाठक, मोहित दुर्गापाल, अभिनव मिश्रा, आकाश जंगपागी, सुधांशु कुमार, कमल कुमार, जितेंद्र बिष्ट, मयंक, प्रकाश, सुनील कुमार, चंद्रशेखर आर्य, शाद अली एवं गौरव बलुटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440