पहले प्रयास में UKPCS में चमकीं हल्द्वानी की डॉ0 प्रतीक्षा राज चौहान, 10वीं रैंक के साथ बनीं नायब तहसीलदार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के दम पर हल्द्वानी की बेटी डॉ. प्रतीक्षा राज चौहान ने उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 10वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर चयन हासिल किया है। खास बात यह है कि प्रतीक्षा ने अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया।

प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद डॉ0 प्रतीक्षा ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक ईमानदारी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
हल्द्वानी के रामलीला मोहल्ला निवासी डॉ0 प्रतीक्षा राज चौहान, पनियाली निवासी स्वर्गीय अजय सिंह चौहान (मेडिनभाई) की पुत्री हैं। उनकी माता का नाम ममता चौहान है। वर्तमान में वह अपने ससुराल में रहती हैं। उनके पति हिमांशु खुल्बे शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

डॉ0 प्रतीक्षा ने इतिहास विषय में NET-JRF उत्तीर्ण करने के बाद पीएचडी की। इसके पश्चात उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने नियमित अध्ययन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया और कई बार लगातार छह-छह घंटे तक पढ़ाई कर तैयारी को मजबूत किया।

यह भी पढ़ें -   महाराष्ट्र के शायर बेताब पहुंचे हल्द्वानी, 8 फीट 10 इंच लंबी जुल्फों वाली रेनू धारियाल से की खास मुलाकात, पढ़ी शानदार शायरी

अपनी सफलता का श्रेय डॉ0 प्रतीक्षा निरंतर मेहनत, परिवार के सहयोग और विशेष रूप से अपने चाचा रवि सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहयोग को देती हैं।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ यात्रा मार्ग पर टूटा पहाड़ का कहर, पत्थर की चपेट में आकर 5 साल के मासूम की मौत, 1100 यात्रियों का रेस्क्यू

डॉ0 प्रतीक्षा की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर बधाई देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया। रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440