समाचार सच, काठगोदाम डेस्क। नैनीताल जिले में अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में दबिश देकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जनपदभर में वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में 11 नवंबर 2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में संबंधित आरोपियों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
आशीष पुत्र मदनलाल, निवासी नई बस्ती, कमेटी लाइन, काठगोदाम, जनपद नैनीताल। आरोपी के विरुद्ध फौजदारी का मामला दर्ज है। अभिषेक पुत्र नीरज राम, निवासी गोविंद ग्राम, गौला पार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल राणा, कांस्टेबल करतार सिंह और प्रेम प्रकाश शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



