समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अक्सर किसी चीज को देखते हुए भी नज़र अंदाज कर देते हैं कि यह किसी काम का नहीं है और इसका कोई उपयोग भी नहीं हैं। लेकिन, जब दूसरों से उस चीज के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में मालूम चलता है कि उसका इस्तेमाल सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है, तो बाद में उसे लेकर अफ़सोस रहता है कि उसे नज़र अंदाज नहीं करना चाहिए था।
जी हां, कुछ ऐसा ही है केले का फूल। अक्सर हर कोई केले के फूल को बेकार समझकर फेक देता है लेकिन, केले का फूल हेल्थ के लिए बेहद ही सही है। अगर आपको इसके बारे में कुछ अधिक जानकारी नहीं हैं, तो आज इसे लेख में हम आपको केले के फूल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे जानने के बाद अगली बार फेकेंगे नहीं बल्कि, डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।
वजन कम करने में कारगर
बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते आज हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। अगर पुरुष परेशान है, तो दूसरी तरफ महिलाएं भी बढ़ते वजन से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं। महिलाएं वजन कम करने के लिए तरह-तरह से डाइट का बदलाव करती रहती हैं फिर भी वजन कम नहीं होता है। ऐसे में तेजी से वजन कम करने के लिए आप केले के फूल का सेवन कर सकती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक इसमें मौजूद फाइबर वजन कर करने और मोटापा भी कम करने का एक बेहतरीन विकल्प है। इससे चर्बी भी कम होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले में फूल को मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डिप्रेसेंट तत्व होते हैं, जो तनाव तो ठीक रखने और मूड को सही रखने के लिए काफी बेहतर माना जाता है। अगर आप अधिक कामकाज और वर्क लोड से तनाव ग्रस्त महसूस कर रही हैं, तो इसका सेवन कर सकती हैं।
डायबिटीज के लिए बेस्ट
कहा जाता है कि केले का फूल एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ है, जिसके सेवन से डायबिटीज के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता हैं। आजकल हर दस में से पांच लोग डायबिटीज के मरीज होते हैं, ऐसे में इस परेशानी को कंट्रोल रखने और ठीक करने केले के फूल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा कई लोग हृदय को ठीक रखने के लिए भी इसे डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं।
आयरन का है भरमार
कहा जाता है कि केले के फूल में आयरन भरमार रूप से पाया जाता है। यह हिमाग्लोबिन की कमी को पूरा करता है। इसे साथ-साथ यह भी कहा जाता है कि इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को भी दूर किया जा सकता हैं। इसके अलावा केले के फूल में पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ई भी होता है।
कैसे करें इसका उपयोग
इसका उपयोग कई लोग सब्जी के रूप में भी करते हैं और कई लोग इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं। केले के फूल को अधिकतर नार्थ-ईस्ट के लोग बहुत पसंद करते हैं। हालांकि, किसी अन्य में बीमारी में इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



