बंग समाज ने गरीबों व जरूरतमंदों को दी राशन किट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बंग समाज के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद एवं गरीबों में राशन किट बांटने का कार्य किया। उनके द्वारा राशन किट में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, सब्जी इत्यादि का पैकेट बनाकर शीशमहल, काठगोदाम, मंडी क्षेत्र, कमलुवागांजा क्षेत्र में रह रहे जरूरतमंद व गरीबों को राशन किटें उपलब्ध करायी साथ ही रामकृष्ण धाम आश्रम में भी बंग समाज द्वारा राशन उपलब्ध कराया गया वहीं थानाध्यक्ष को जरूरतमंद लोगों के लिए 20 राशन किटें प्रदान की। बांटने वालों का कहना था कि कोरोना संक्रमण काल में कामकाज ठप्प हो जाने के चलते गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति अपना भरण- पोषण करने में असमर्थ नजर आ रहा है ऐसे में बंग समाज के द्वारा कोरोना की दूसरी लहर में जरूरतमंद व गरीबों को राशन किट उपलब्ध करा रहा है। इस कार्य में सुबीर पांचाली, वीके राय, परिमल हलदार, एसके विश्वास, शर्मिला मित्रा, सचिव प्रदीप मित्रा एवं विवेक वशिष्ठ का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर गैंगरेप केस: क्राइम सीन से लौटते वक्त मचा हड़कंप, भागने की कोशिश में आरोपी दोबारा दबोचे, भीड़ ने घेरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440