भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर हुआ बंशीधर भगत का जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज सोमवार को उत्तराखंड के सबसे वरिष्ठ विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और लगातार सातवीं बार के विजयी विधायक बंशीधर भगत का भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बंशीधर भगत को मिठाई खिलाकर उनको शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बताया कि बंशीधर भगत केवल कालाढूंगी ही नहीं बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लोकप्रिय भाजपा के नेता हैं। आज उनके प्रदेश कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि वह किस कदर कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हैं। किस तरह उनका निरंतर संवाद कार्यकर्ताओं के साथ रहता है। आज सभी भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर भगत जी के आगमन से उत्साहित थे, उनका फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में ‘स्प्रिंग कार्निवल 4.0’ ने बिखेरा रंग-बिरंगा उत्साह, बच्चों व अभिभावकों ने लिया भरपूर आनंद
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440