जंगल किनारे रहें सावधान: टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो की मौत, प्रशासन अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के टांडा वन रेंज में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। एक मृतक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

उत्तराखंड, खासकर कुमाऊं वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित शाह पठानी खत्ता क्षेत्र की है, जहां अचानक एक जंगली हाथी ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्ति क्षेत्र में मौजूद थे, तभी हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति (लगभग 75 वर्ष), निवासी हुंकारखाप, जबड़ा, जिला चतरा (झारखंड) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं और वन विभाग के रेंजर रूप नारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना की गहन जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: कुशग्रहणी अमावस्या आज, जानें 10 सितंबर 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का भविष्यफल

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। विभाग ने नियमानुसार सहायता देने का आश्वासन दिया है और लोगों से जंगल के आसपास सतर्क रहने व अकेले न जाने की अपील की है।

सीओ अमित कुमार सैनी ने पुष्टि की कि हाथी के हमले से दोनों की मौत हुई है। एक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की पहचान के प्रयास जारी हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440