समाचार सच, हल्द्वानी/बेतालघाट। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने उसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बेतालघाट को बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि विक्की बाबा के द्वारा क्रेशर के प्रतिबंधित क्षेत्र एकाउण्ट सेक्शन में आकर बेवजह कर्मचारियांे से अभद्रता करने, गाली गलौच व क्रेशर को बंद न करने पर जान से मारने की धमकी देने और धर्मकांटे के बीचोबीच अपने मोटर साईकिल को लॉक खङ़ा कर दिया जिससे क्रेशर का कामकाज ठप्प हो गया। सूचना पर पहुंचे उ0नि0 गौरव जोशी का0 दीपक कुमार व होमगार्ड विनोद के साथ मां गिरिजा स्टोन क्रेशर रतौङा बेतालघाट परिसर में पहुंचकर बिरेन्द्र सिह दरमाल उर्फ विक्की बाबा को तलब कर वाहन हटाने को कहा तो बिरेन्द्र सिह दरमाल उर्फ विक्की बाबा स्टोन क्रेशर के एकाउन्टेन्ट मनोज सिंह बिष्ट से अभद्रता कर हाथापाई करने लगा, इसे पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किया तो पुलिस बल से भी उलझने लगा। पुलिस ने बिरेन्द्र सिह दरमाल उर्फ विक्की बाबा को शांति भंग करने के आरोप में तत्काल गिरफ्तार किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















