साइबर ठगों से सावधान : लैब टैक्नीशियन को बनाया अपना शिकार, बैक खाते से उड़ायी हजारों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना काल में साइबर ठग महानगर में सक्रिय हो गये हैं। आप लोग सावधान हो जाये, वह अब नये तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी महानगर प्रकाश में आया है। जिसमें साइबर ठगों ने एक लैब टैक्नीशियन को अपना शिकार बना दिया हैं। साइबर ठगों ने कोरोना जांच कराने का झांसा देकर लैब टैक्नीशियन के बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निजी पैथ लैब में टेक्निशियन के पद पर तैनात ललित तिवारी को मनजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने फौजी अफसर बनकर फोन किया। कथित अफसर ने 20 फौजियों के कोरोना टेस्ट कराने के लिए बातचीत की। बात फाइनल होने के बाद ऑनलाइन पेंमेंट के लिए नंबर मांगा गया। टेक्निशियन ने उसे गूगल पे नंबर दे दिया। इसके कुछ ही मिनट के भीतर टेक्निशियन के खाते से 98520 रुपये मनजीत सिंह के खाते में ट्रांसफर हो गए। खाता साफ होने का पता चलने पर टेक्निशियन के पैरों तले जमीन खिसक गई। टेक्निशियन ने कथित अफसर को फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के भाखड़ा नदी में फंसे दो युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान… पुल नहीं बनने से हर बरसात में बढ़ रहा खतरा!
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440