सावधान हल्द्वानी में घूम रहे शातिर ठग, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग से ले उड़े सोने की अंगूठी व नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आप सावधान हो जाइए, क्योंकि महानगर हल्द्वानी में एक बार फिर ठग गैंग ने दस्तक दे दी है। आज यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को सम्मोहित कर दिया गया। ठगों ने इस घटना को दमुवाढुंगा पनचक्की चौराहे के पास अंजाम दिया और सोने की अंगुठी और नकदी लेकर चंपत हो गए।

जानकारी के मुताबिक दमुवाढुंगा में रहने वाले पूरन चंद्र तिवारी आज सुबह घूमने निकले थे। इसी बीच एक युवक आकर उनसे बातचीत करने लगा। थोड़ी देर में ही उस आदमी ने अपने एक और साथी को बुला लिया और उन्हें सम्मोहन कर उनकी सोने की अंगूठी निकलवा ली। साथ ही कुछ नगदी भी निकलवा ली। इसके बाद वहां से रफू चक्कर हो गया।थोड़ी देर बाद बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पास में ही पुलिस चौकी में जाकर इसकी तहरीर दी। जिसके बाद काठगोदाम पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठग व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित बुजुर्ग ने तहरीर देते हुए बताया कि युवक ने उन्हें अपना करीबी बताते हुए कहा कि वह अपने लड़के की सगाई करने जा रहा है।कहा कि उसके बेटे की सगाई है। उसने अपने साथी को बुलाया और कहा कि वह उसका बेटा है। साथ ही कहा कि वह निमंत्रण पत्र और मिठाई बुजुर्ग के लिए लाया है।
इसी बीच युवक ने बुजुर्ग के हाथ में पहनी हुई अंगूठी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह अंगूठी का डिजाइन बहुत अच्छा है और ऐसी ही अंगूठी अपने बेटे के लिए बनवानी है।वह अंगूठी का डिजाइन सुनार को दिखाना चाहता है, इसी बीच बुजुर्ग से अंगूठी और 500 रुपए मांगे और दोनों युवक स्कूटी से फरार हो गए। काठगोदाम थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने का कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को होगा चुनाव, 25 नवंबर को खत्म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440