भक्ति, भजन और बहनों की एकता का संगम बना सखी सहेली ग्रुप का तीसरा वार्षिकोत्सव- देवी चौकी में गूंजे मां के जयकारे, झांकियों ने मोहा मन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नारी शक्ति, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला जब सखी सहेली ग्रुप ने अपने तीसरे वार्षिकोत्सव के अवसर पर रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन देवी मंदिर परिसर में भव्य देवी चौकी का आयोजन किया। यह अवसर आस्था, संस्कृति और बहनों की एकजुटता का जीवंत उदाहरण बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ के जयकारों के साथ हुई, जिसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक पंडित विवेक शर्मा समेत अन्य कलाकारों ने मां दुर्गा के मनमोहक भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। हर भजन पर उपस्थित श्रद्धालु झूमते और तालियां बजाते नजर आए। देवी की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

सखी सहेली ग्रुप की अध्यक्ष सुमन वार्ष्णेय और महामंत्री खुशबू जायसवाल ने मंच से सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्रुप का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने का कार्य भी करते हैं।

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

इस भव्य आयोजन में कोषाध्यक्ष मुन्ना परगांई, संरक्षिका शकुंतला वार्ष्णेय, सुचित्रा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सामाजिक चेतना से भरी भक्ति की शामः
इस वार्षिकोत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब नारी शक्ति संगठित होती है, तो वह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। सखी सहेली ग्रुप का यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति की महिमा का उत्सव बन गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440