हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। सब्जी मंडी मंगलपड़ाव एवं सदर बाजार मंगलपड़ाव क्षेत्र से मोबाइल चोरी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ताओं द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर अभियुक्तों की पहचान की गई। इसके बाद मण्डी बाईपास क्षेत्र, हल्द्वानी से दोनों अभियुक्तों को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   ईश्वर तर्क से नहीं, सद्गुरु की कृपा से होता है प्राप्त : डॉ. सर्वेश्वर

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सुजन मुखर्जी पुत्र रोहित मुखर्जी, निवासी छोटा तितुलिया हाथीघर, मन्नी नोनिया पुत्र भुवन नोनिया, निवासी ग्राम बाओपुर, थाना तीन पहाड़, जिला साहिबगंज (झारखंड) है।

बरामदगी में अभियुक्तों के पास से एक सैमसंग ए-56 मोबाइल फोन, सैमसंग एस-24 मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गौरव जोशी, रविन्द्र राणा, कांस्टेबल संतोष बिष्ट एवं भूपाल मेहरा शामिल थे।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440