पुलिस पर गंभीर आरोप के बाद नैनीताल में बड़ी कार्रवाई, खैरना चौकी के सभी कर्मी लाइन हाजिर

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल जिले के खैरना चौकी क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त कदम उठाते हुए खैरना चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी समेत कुल पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनमें एक महिला कांस्टेबल भी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव निवासी बालम सिंह बिष्ट ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए। मृतक की बहन मुन्नी जलाल की तहरीर और युवक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को बालम सिंह बिष्ट खैरना क्षेत्र में नदी और पहाड़ी का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस एक्ट में चालान कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को मनाई जाएगी जलझूलनी एकादशी

परिजनों का आरोप है कि घर लौटते समय बालम ने अपनी बहन और जीजा को फोन कर बताया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की, उसका सिम कार्ड तोड़ दिया और पांच हजार रुपये भी छीन लिए। परिवार का कहना है कि इसी मानसिक दबाव और अपमान से आहत होकर युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से हो सके, इसलिए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं खैरना चौकी में नई तैनाती भी कर दी गई है।

मृतक की बहन मुन्नी जलाल ने प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440