लालकुआं के हल्दूचौड़ में बड़ी वारदात, कमरे में व्यापारी दंपत्ति मृत मिले, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड़ मुख्य बाज़ार में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय व्यापारी रमेश दुम्का (72) और उनकी पत्नी कमला दुम्का (60) संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। दोनों के शव उनके भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बने अलग-अलग कमरों में मिले। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं तथा मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुम्का परिवार क्षेत्र में काफी सम्मानित माना जाता था। घटना की सूचना फैलते ही व्यापारियों और निवासियों में गहरा शोक फैल गया और घर के बाहर लोगों का तांता लग गया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

सूत्रों का कहना है कि रमेश दुम्का पिछले कुछ समय से व्यापारिक चुनौतियों और पारिवारिक आर्थिक दबाव का सामना कर रहे थे, जिससे वे मानसिक तनाव में थे। हालांकि पुलिस ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पुष्टि आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

यह दुखद घटना पूरे इलाके को गमगीन कर गई है, और लोग दंपत्ति के सरल व मिलनसार स्वभाव को याद कर भावुक हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440