उत्तराखण्ड में सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता और बोनस का ऐलान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक उपक्रम से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। सरकार ने इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और बोनस देने का फैसला किया है। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे हजारों कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

जुलाई 2024 से मिलेगा लाभः
सरकार के आदेश के तहत प्रदेश के निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं से जुड़े कर्मचारी जुलाई 2024 से महंगाई भत्ते और बोनस का लाभ उठा सकेंगे। इस घोषणा के बाद करीब 40 हजार कर्मचारियों को लाभ होगा।

महंगाई भत्ते में 3ः की बढ़ोतरीः
अब तक कर्मचारियों को उनके मूल वेतन पर 50ः महंगाई भत्ता मिलता था, जो बढ़कर 53ः हो गया है। यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की मासिक आय में सीधे इजाफा करेगी।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

बोनस का तोहफाः
महंगाई भत्ते के साथ बोनस की घोषणा ने कर्मचारियों की खुशी को और बढ़ा दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले को कर्मचारी संगठनों ने सकारात्मक कदम बताया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कर्मचारियों में उत्साहः
इस फैसले से राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े हजारों कर्मचारियों में उत्साह है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने महंगाई के दौर में उनकी आर्थिक चिंताओं को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

पहले भी मिली हैं सौगातेंः
यह पहला मौका नहीं है जब उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। दिवाली पर भी सरकार ने कर्मचारियों को कई सौगातें दी थीं।

सरकार का उद्देश्यः
धामी सरकार लगातार सरकारी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रख रही है। यह कदम राज्य में सार्वजनिक उपक्रम से जुड़े कर्मचारियों के जीवनस्तर को सुधारने और उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440