ऋषभ पंत पर बड़ी खबर: एयरलिफ्ट कर मुंबई लाए जा रहे हैं ऋषभ पंत

खबर शेयर करें

समाचार सच, डोईवाला। भारतीय क्रिकेटर व टीम के विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल से अब मुंबई एयरलिफ्ट किया गया है। अब उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में होगा। बीसीसीआई द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को एंबुलेंस के जरिए मैक्स अस्पताल (MAX Hospital) से जौलीग्रांट एयरपोर्ट (Jollygrant Airport) ले जाया जा रहा है, उसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई ले जाया जाएगा। ऋषभ की छोटी बहन एवं अन्य परिजन भी उनके साथ हैं। अब से कुछ देर पहले शाम सवा तीन एक एम्बुलेंस ऋषभ पंत को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहाँ एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद एक एयर एंबुलेंस से ऋषभ को सीधे मुंबई ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, सरकारी पोर्टल से आसान और तेज प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर की सुबह पंत का रुड़की के पास एक्सिडेंट हो गया था। पंत खुद ड्राइव करके दिल्ली से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान उनका एक्सिडेंट हुआ, जिसमें उनको काफी चोट आई। पंत को इसके बाद देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। स्पोर्ट्स तक की खबर के मुताबिक इस कार एक्सिडेंट के दौरान पंत को हुई लिगामेंट इंजरी के ट्रीटमेंट के लिए बीसीसीआई उनको मुंबई शिफ्ट करेगा।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास 2026: 17 मई से 15 जून तक रहेगा, पूजा, जप, तप और दान करने से कई गुना अधिक मिलता है फल

Big news on Rishabh Pant: Rishabh Pant is being airlifted to Mumbai

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440