ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा आदेश! उत्तराखंड के इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी पूरी तरह बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर खतरनाक करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए उधम सिंह नगर प्रशासन ने बड़ा एहतियाती फैसला लिया है।

जिले में भारी बारिश की आशंका के चलते 28 जनवरी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार जनपद के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

हालांकि प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के वे छात्र, जो बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिए यदि कोई प्री-बोर्ड, प्रायोगिक या अध्ययन संबंधी गतिविधि आयोजित करनी हो, तो संबंधित विद्यालयों को मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई विद्यालय आदेश की अनदेखी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440