बेतालघाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कच्ची शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, बेतालघाट डेस्क। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बेतालघाट क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस ने अभियुक्त चंद्र प्रकाश पुत्र दयाल राम, निवासी ओडा बास्कोट, ऊंचकोट, बेतालघाट (नैनीताल) को 60 टेट्रा पैक कच्ची शराब के साथ मौके पर पकड़ा। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कानि. दीपक सामंत एवं कानि. दीपक सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440