नववर्ष पर उत्तराखंड पुलिस को बड़ी राहत, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नववर्ष के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 25 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें नए साल की शुरुआत में यह बड़ी सौगात मिली है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, वर्ष 2025 उत्तराखंड पुलिस के लिए पदोन्नतियों के लिहाज से ऐतिहासिक रहा है। इस वर्ष मुख्य आरक्षी से लेकर निरीक्षक और उच्च अधिकारियों तक कुल 1060 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

इसके अलावा वर्ष 2025 के दौरान डिप्टी एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी कुल 102 पदोन्नतियां की गईं, जिससे विभागीय ढांचे को और मजबूत किया गया है।

वर्ष 2025 में विभिन्न संवर्गों में हुई प्रमुख पदोन्नतियांः
निरीक्षक – 150
उपनिरीक्षक – 92
अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 385
मुख्य आरक्षी – 331
अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष श्रेणी) – 05
अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-01 – 10
अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-02 -28
पुलिस उपाधीक्षक (ज्येष्ठ वेतनमान) – 18
पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 33
अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार श्रेणी-02 – 02
पुलिस उपाधीक्षक (दूरसंचार) – 03
मुख्य अग्निशमन अधिकारी – 03

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी पदोन्नति से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे अधिक ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि पुलिस बल की कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440