
समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी बवाल में बिहार के प्रकाश कुमार की मौत मामले में आज एक नया मोड़ सामने आ गया है। गुरुवार को यहां नैनीताल पुलिस ने उक्त मामले का खुलासा किया है कि प्रकाश की मौत हल्द्वानी बवाल में गोली लगने से नहीं, बल्कि अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या हुई है। पुलिस के अनुसार प्रकाश का एक पुलिस जवान की पत्नी और एक अन्य के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने वालों में पुलिस का जवान और उसकी पत्नी सहित पांच लोग शामिल है। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस जवान की पत्नी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बता दें कि हल्द्वानी बवाल में 8 फरवरी को एक खबर तेजी से सामने आई थी जिसमें बिहार से नौकरी के लिए उत्तराखंड आए युवक की गोली लगने से मौत हुई है। लेकिन नैनीताल पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम को मामले का खुलासा करते ही उक्त कहानी में एक नया मोड़ सामने आया है।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 9 फरवरी को इन्द्रानगर रेलवे फाटक के समीप आंवला गेट गौला बाइपास मार्ग में 25 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज पुत्र श्याम देव सिंह निवासी छिने गाँव भोजपुर सिन्हा, बिहार का शव पड़ा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उस दौरान प्रकाश की मौत दंगे में होना माना जा रहा था। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया गया कि 9 फरवरी की रात उसकी हत्या की गई है। मामले की जाँच के दौरान विवेचक द्वारा मृतक प्रकाश कुमार सिंह के मोबाईल आदि की जाँच की गयी एंव एसओजी व सर्विलांस की मदद ली गयी तो यह संज्ञान में आया कि उक्त मृतक युवक का सम्पर्क सितारगंज के किसी युवक से था।
उत्तराखण्ड के अन्य नम्बर से भी वह वार्ता कर रहा था, जो 8 फरवरी को हल्द्वानी पहुँचा। उक्त सम्पर्क में आये व्यक्तियों की जानकारी कर उनसे पूछताछ की गयी तो पता चला कि सूरज मृतक का लगभग दो ढाई साल से दोस्त था एंव मृतक प्रकाश कुमार सूरज के घर आता जाता रहता था। इसी दौरान प्रकाश कुमार सिंह के अवैध सम्बन्ध सूरज की बहन व आरक्षी की पत्नी प्रियंका के साथ बन गये। तथा मृतक प्रकाश कुमार आरक्षी की पत्नी के साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगा। प्रियंका ने यह बात अपने पति बीरेन्द्र से छुपा कर रखी। लेकिन 7 फरवरी को मृतक द्वारा उसके पति बीरेन्द्र को फोन किया गया। जिसके बाद प्रियंका द्वारा पूरी बात अपने पति को बतायी गयी, तब बीरेन्द्र द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका एवं अपने साथी नईम खान उर्फ बबलू के साथ मिलकर प्रकाश कुमार सिंह की हत्या करने की साजिश रची। मृतक उपरोक्त को आरक्षी बीरेन्द्र ने अपनी पत्नी के माध्यम से हल्द्वानी बुलवाया। बीरेन्द्र ने प्रकाश कुमार से अपने मोबाईल से प्रियंका की वीडियो हटाने को कहा। लेकिन प्रकाश कुमार द्वारा मना करने पर आरक्षी बीरेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 फरवरी की शाम को प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त बीरेन्द्र व उसके साथियो को बाद पूछताछ जुर्म इकबाल के आधार पर धारा 302 भादवि में गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त बीरेन्द्र की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मय जिन्दा 4 कारतूस बरामदगी की गयी।
पूछताछ की गयी तो पता चला कि सूरज मृतक का लगभग दो ढाई साल से दोस्त था एंव मृतक प्रकाश कुमार सूरज के घर आता जाता रहता था। इसी दौरान प्रकाश कुमार सिंह के अवैध सम्बन्ध सूरज भी बहन व आरक्षी की पत्नी प्रियंका के साथ बन गये। तथा मृतक प्रकाश कुमार आरक्षी की पत्नी के साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगा। प्रियंका ने यह बात अपने पति बीरेन्द्र से छुपा कर रखी लेकिन 7 फरवरी को मृतक द्वारा उसके पति बीरेन्द्र को फोन किया गया जिसके बाद प्रियंका द्वारा पूरी बात अपने पति को बतायी गयी, तब बीरेन्द्र द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका एवं अपने साथी नईम खान उर्फ बबलू के साथ मिलकर प्रकाश कुमार सिंह की हत्या करने की साजिश रची। मृतक उपरोक्त को आरक्षी बीरेन्द्र ने अपनी पत्नी के माध्यम से हल्द्वानी बुलवाया। बीरेन्द्र ने प्रकाश कुमार से अपने मोबाईल से प्रियंका की वीडियो हटाने को कहा। लेकिन प्रकाश कुमार द्वारा मना करने पर आरक्षी बीरेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 फरवरी की शाम को प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। आज गुरुवार आज उपरोक्त अभियुक्त बीरेन्द्र व उसके साथियो को बाद पूछताछ जुर्म इकबाल के आधार पर धारा 302 भादवि में गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त बीरेन्द्र की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मय जिन्दा 4 कारतूस बरामदगी की गयी।
गिरफ्तारी आरोपी
1-कान्स० बीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्री रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम आलावृद्धि पो०औ० नागवा नाथ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 36 वर्ष।
2- सूरज बाईन पुत्र श्री पवित्र बाईन निवासी शक्तिफार्म नं0-1, बैकुण्ठ नगर थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष।
3- प्रेम सिंह पुत्र स्व० श्री रविशंकर सिंह निवासी ढौराडाम थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष
4- नईम खान उर्फ बबलू पुत्र स्व० श्री नसीम खान निवासी इन्द्रानगर पश्चिमी वार्ड नं014 उजालानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। उम्र 50 वर्ष।
5- प्रियंका पत्नी बीरेन्द्र नि० ग्राम आलावृद्धि पो०औ० नागवा नाथ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



