भाजपा प्रत्याशी पर पैसे बांटने का आरोप, कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया कोतवाली में धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदेश्य व समर्थकों द्वारा भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं पर हल्द्वानी शहर के मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब, मांस आदि का वितरण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में धरने में बैठ गए। एआरओ द्वारा आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ। कोतवाली में धरने में बैठे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश का आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ता अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए अवैध साधनों का प्रयोग कर रहे हैं। कार्यकर्ता मेयर के घर से बमौरी, राजपुरा, दमुवाढूंगा व गांधीनगर आदि क्षेत्रों में शराब व मांस आदि बांट रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा सत्ता की हनक में इस काम को कर रही है। जो आदर्श आचार संहिता व चुनाव नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी से लिखित रूप से शिकायत की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरने की सूचना पर हल्द्वानी विधान सभा क्षेत्र के एआरओ कमल जोशी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुमित को इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।

यह भी पढ़ें -   २० मई २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440