भाजपा सरकार पूंजीवादी राजनीति पर रखती है विश्वास : सुरेश परिहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी की यहां मल्ली बमोरी में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेश परिहार ने कहा कि भाजपा सरकार देशहित की राजनीति नहीं करती बल्कि पूंजीवादी राजनीति में विश्वास रखती है।

उन्होंने भाजपा सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार सीएए, एनआरसी, राम मंदिर जैसे मुद्दे लाकर हिंदू-मुस्लिम को लड़ाती है तथा असल वजह से ध्यान भटकाती है। उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब में जो जमीन आसमान का फर्क है उसे समाजवादी विचारधारा के द्वारा ही किया जा सकता है। गणत्रंत दिवस पूर्व संध्या में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संविधान बहुत सुंदर है पर उसे चलाने वाले बेईमान हैं और इसी कारण आज नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं आत्महत्या कर रहा है और महंगाई ने गरीब की कमर तोड़ रखी है।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

बैठक में सपा हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में आज देश का युवा वर्ग सड़क उतर आंदोलन करने मजबूर हो गया है, देश की आर्थिक स्थित खराब हैं।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

बैठक में एडवोकेट अनिल कनौजिया, सोमपाल मौर्य, जे.सी तिवारी, ओम राठौर, अभिषेक सिंह, दीपक कश्यप, बृजेश टम्टा, रोहित लोध, रजत आर्य, मोहित कुमार, मोहम्मद दिलशाद अंसारी सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440