भाजपा विश्व का सबसे बड़ा बन चुका है राजनीतिक संगठन : कैलाश पंत

खबर शेयर करें

भाजपा नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ मंगलवार को मुख्यवक्ता कैलाश पंत ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलित कर किया। वंदे मातरम् गान के साथ प्रशिक्षण शिविर का पहला सत्र शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर में कोरोना महामारी के चलते शासन के निर्देशानुसार का पूर्णतया पालन किया गया। साथ ही प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वालों की थर्मल स्कैनिंग की गई। पहले सत्र में मुख्य वक्ता कैलाश पंत ने भाजपा के इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला। कहा कि संगठन की स्थापना राष्ट्रवादी विचारधारा के मूलमंत्र के साथ की गई। वर्तमान में कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। जबकि दूसरे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बतौर मुख्य प्रवक्ता पिछले 6 वर्षों में हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इस अवधि में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा। प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र में सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा तरुण बंसल व लक्ष्मण खाती ने सोशल मीडिया के उपयोग, व्यक्तित्व के विकास का महत्व समझाया। चतुर्थ सत्र में महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ममता पलडिया ने सुरक्षा स्थान सामर्थ्य आत्मनिर्भर भारत का संकल्प के बारे में जानकारियां दी। शिविर का संचालन नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल और वर्ग गीत नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में नगर निगम महापौर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री मजहर नईम नवाब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, पुनीत लाल ढींगरा, दिनेश खुल्बे, कमलेश जोशी, वन्दना पन्त, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष महबूब अली, दिनेश सिंह, राहुल झींगरन, भावना आर्या, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, नगर सोशल मीडिया प्रमुख कपिल अग्रहरि, कोषाध्यक्ष अमोल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को होगा चुनाव, 25 नवंबर को खत्म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440