
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रेनू गोयल द्वारा करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने का मामला प्रकाश आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए उक्त नेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता रेनू गोयल ने कोरोना से मौत के बाद देवेंद्र मित्तल और उनकी पत्नी सुशीला मित्तल की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया था। मामले में अमेरिका में रहने वाले मृतका सुशीला के भाई सुरेश महाजन ने मेल द्वारा पुलिस को मामले में तहरीर दी है। जिसमें महाजन ने लिखा है कि उनके जीजा और बहन जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जिस तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रेनू गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि बीते माह पहले देवेंद्र मित्तल की पत्नी की मृत्यु हो गयी थी बाद में 6 जून को देवेंद्र मित्तल की कोरोना मृत्यु हो गयी थी। तथा उनके एकलौते पुत्र की भी कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी तथा प्रॉपर्टी के अन्य वारिस फिलहाल अमेरिका में रहते हैं, जिसका फायदा उठाते हुये रेनू गोयल ने मृतक देवेंद्र मित्तल के घर के ताले तुड़वाकर अपने कुछ समर्थकों के साथ कब्जा कर लिया था। जिसका पता लगने पर अमेरिका में रहने वाले सुशीला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेनू गोयल को गिरफ्तार कर लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















