भाजपा छोड़ उक्रांद में शामिल हुई भाजपा नेत्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्य को बने 21 वर्ष हो गये हैं लेकिन यहां पर रही भाजपा, कांग्रेस की सरकारों ने राज्य को बदहाली की ओर ढकेल दिया है। जिस राज्य की परिकल्पना उत्तराखण्ड वासियों को थी वह इन दलों के नेताओं ने धरातल पर नहीं उतारा। इनकी कथनी करनी को समझकर राज्य निर्माण में अहम भूमिका वाली पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल होने वाली भाजपा नेत्री ने अपने वक्तव्य में आज उक्रांद पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में कही। इस अवसर पर उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने भाजपा की प्रदेश स्तर की नेता जो वर्तमान में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व अनुशासन समिति की सदस्य व दल के विभिन्न पदों अपनी सेवा दी हैं। श्रीमती सरला खंडूरी का माल्यापर्ण कर उक्रांद में शामिल होने पर बधाई देते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बी डी रतूड़ी, सुरेन्द्र कुकरेती, लताफत हुसैन, एपी जुयाल, किशन मेहता, सुनील ध्यानी, केएन डोभाल, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर रावत, शकुंतला रावत, किरन रावत, दीपक रावत, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल आदि उपस्तिथ रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना, कूड़े के ढेर में मिली नवजात; दूसरी बच्ची भी लावारिस बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440