दिल की बीमारी से जूझ रहे बुजुर्ग मरीजों के लिए राहत की खबर: अब बिना ओपन हार्ट सर्जरी बदलेगा हृदय का खराब वाल्व!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उम्र, कमजोरी या अन्य बीमारियों के चलते ओपन हार्ट सर्जरी नहीं करा सकने वाले हृदय रोगियों के लिए अब राहत की एक नई राह खुली है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब मरीजों के लिए TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) तकनीक वरदान साबित हो रही है। यह प्रक्रिया बिना सीना चिरे, पैर के रास्ते एक कैथेटर के जरिये एओर्टिक वाल्व को बदले जाने की एक अत्याधुनिक तकनीक है।

कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ निदेशक डॉ. आनंद कुमार पांडे ने बताया कि यह तकनीक खासतौर पर उन मरीजों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है जो उम्रदराज़ हैं, या पहले से मधुमेह, किडनी या हृदय से जुड़ी अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। साथ ही जिन मरीजों में पारंपरिक ऑपरेशन का खतरा अधिक होता है, उनके लिए यह एक सुरक्षित और दर्द रहित समाधान है।

डॉ. पांडे ने बताया, “TAVI प्रक्रिया के बाद मरीज को अस्पताल में ज्यादा दिन भर्ती नहीं रहना पड़ता। इसमें शरीर की संरचना भी सुरक्षित रहती है क्योंकि छाती की हड्डी नहीं काटनी पड़ती, जिससे न के बराबर निशान बनता है और रिकवरी तेज होती है।”

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी टकराई, विधायक को आई हल्की चोटें

एओर्टिक स्टेनोसिस हृदय की एक गंभीर स्थिति है, जिसमें दिल का मुख्य वाल्व संकरा हो जाता है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और दिल पर दबाव बढ़ता है। यदि इसका समय पर इलाज न हो, तो यह सीने में दर्द, चक्कर, सांस फूलने और यहां तक कि अचानक मृत्यु का कारण भी बन सकता है।

अब तक इस स्थिति का इलाज ओपन हार्ट सर्जरी के ज़रिये किया जाता रहा है, लेकिन सभी मरीज इसके लिए फिट नहीं माने जाते थे। वहीं TAVI जैसी प्रक्रिया ऐसे मरीजों के लिए आशा की एक किरण है।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, नियमित हेली सेवाएं चालू; चार्टर उड़ानों पर लगा ब्रेक

डॉ. पांडे ने यह भी बताया कि तकनीकी रूप से उन्नत होने के बावजूद भारत में अभी भी TAVI जैसी प्रक्रिया कम इस्तेमाल हो रही है। इसका मुख्य कारण लोगों में इसकी जानकारी और समझ की कमी है। यदि मरीज समय रहते किसी अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें, तो इस तकनीक से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

किसे है TAVI की जरूरत?
यदि आप या आपके कोई परिजन 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और सांस फूलना, सीने में दर्द या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो एओर्टिक वाल्व की जांच करवाना बेहद जरूरी है।

TAVI तकनीक न केवल जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है, बल्कि यह उन लोगों के लिए एक सुरक्षित, प्रभावी और कम दर्ददायक विकल्प है जिनके लिए पारंपरिक सर्जरी जोखिमपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440