गोला कारोबारियों को बड़ी राहत दिलाने मैदान में उतरी संघर्ष समिति, 31 मई को RTO कार्यालय खोलने की उठाई जोरदार मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गोला खनन से जुड़े हजारों वाहन स्वामियों और कारोबारियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को गोला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने बड़ा कदम उठाया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन कार्यालय पहुंचा और एआरटीओ महोदय से मुलाकात कर गोला के सफल संचालन पर आरटीओ एवं एआरटीओ अधिकारियों को बधाई दी।

इस दौरान समिति ने एक अहम मुद्दा उठाते हुए बताया कि हर वर्ष 31 मई को गोला से जुड़े अधिकांश वाहनों को सरेंडर किया जाता है, लेकिन इस बार 31 मई रविवार होने के कारण वाहन स्वामियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि कार्यालय बंद रहता है तो सैकड़ों वाहन मालिकों को एक महीने का अतिरिक्त टैक्स भरना पड़ेगा, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने एआरटीओ महोदय से मांग की कि जनहित और व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए 31 मई को परिवहन कार्यालय खोला जाए, ताकि गोला कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में 21 साल के इफ्तिखार की मौत से मचा हड़कंप, दोस्तों के साथ गया था… फिर अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीन गिरफ्तार

एआरटीओ महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय में आरटीओ महोदय से विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सुयाल, राजेश बिष्ट, कमल मेहरा, मोहन चंद समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 अगस्त 2026, सोमवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440