चौथा बड़ा मंगल: इन 5 में से शाम को करें कोई एक उपाय, बजरंगबली की कृपा दूर होंगे सभी दुख-दर्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। आज 26 मई 2026 को चौथा बड़ा मंगल है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने व व्रत करने से कृपा मिलती है। संकट दूर होते हैं, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। बड़ा मंगल के दिन भक्त बजरंगबली की कृपा पाने के लिए खास उपायों को भी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ उपायों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जानें बड़ा मंगल की शाम को किन उपायों को करना चाहिए।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं
बड़ा मंगल के दिन शाम के समय हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसमें एक लौंग डालना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें -   निकाह की खुशियां मातम में बदलीं: मेहर और कथित दहेज विवाद के बीच दुल्हन के पिता की मौत, बारातियों पर फूटा गुस्सा

हनुमान चालीसा का पाठ
बड़ा मंगल के दिन शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन से भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हनुमान जी को सिंदूर करें अर्पित

    हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से मनोकामना पूर्ण होती हैं।

    यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई 21 वर्षीय युवती, समोसे लेने निकली थी, वापस नहीं लौटी

    दान का महत्व
    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बूंदी का प्रसाद लोगों में वितरित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन अन्न, जल, काले तिल, काला कपड़ा और लोहे की वस्तुएं दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी के साथ शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होती है।

    पीपल के पत्तों की माला
    मान्यता है कि बाधाओं और संकटों से मुक्ति के लिए 21 पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करना चाहिएं।

    बड़ा मंगल पूजा के सुबह और शाम के शुभ मुहूर्त 2026
    चौथे बड़ा मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 11 मिनट से रात 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

    Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

    सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

    👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

    👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

    👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

    हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440