भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने जनसंपर्क तेज किया, कांग्रेस पर साधा निशाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने सोमवार को प्रचार अभियान को तेज करते हुए सिविल न्यायालय परिसर और उप जिलाधिकारी कार्यालय में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा को समर्थन देकर जनता के हितों की रक्षा और सुशासन सुनिश्चित करने की अपील की।

न्यायालय परिसर में समर्थन की अपील
गजराज सिंह बिष्ट ने अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से संवाद कर हल्द्वानी को स्वच्छ, सुरक्षित, और सुशासनयुक्त शहर बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जो हल्द्वानी की छवि को नई ऊंचाई पर ले गए हैं।

छड़ायल जनसभा में कांग्रेस पर हमला
छड़ायल वार्ड 43 में जनसभा को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी नगर निगम के चुनाव में समाजवादी पार्टी का सहारा लेकर अपनी साख को गिरा रही है। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकारों को जनता हर चुनाव में नकार रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सबक सिखाएं।

यह भी पढ़ें -   मूल वीडियो में बदलाव कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप; तीर्थ पुरोहितों ने कार्रवाई की मांग उठाई

समरथ गार्डन में पूर्व सैनिकों का समर्थन
वार्ड 41 समरथ गार्डन में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने भाजपा मेयर प्रत्याशी का समर्थन करते हुए एक विशाल बैठक आयोजित की। गजराज सिंह बिष्ट ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों के परिवारों की हर समस्या का समाधान करना मेरा प्राथमिक कर्तव्य है। इस बैठक में करीब 1,000 पूर्व सैनिक शामिल हुए।

हल्द्वानी के विकास को सराहा
दुर्गेश कॉलोनी वार्ड 48 और हिमालय फार्म वार्ड 20 में नुक्कड़ सभाओं में गजराज बिष्ट ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के नेतृत्व में हल्द्वानी शहर में जो विकास कार्य हुए हैं, वह नगर निगम की जनता के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की कि हल्द्वानी को देश के सबसे सुंदर और स्वच्छ शहरों में शामिल करने के लिए एक बार फिर भाजपा का मेयर चुनें।

यह भी पढ़ें -   पितृपक्ष 2026: जानें श्राद्ध का महत्व: पितृपक्ष के दिन पितरों को समर्पित हैं

सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा
गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण, और संकल्प-संतुष्टि के मंत्र पर चलते हुए वह ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे। उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

प्रचार अभियान के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, कैप्टन सोबन सिंह भड़, कर्नल जगत सिंह जीना, लेफ्टिनेंट कर्नल बी एस रौतेला सहित अन्य प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440