भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने जगदम्बा नगर से प्रचार अभियान शुरू किया, जनसमर्थन जुटाने में जुटे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने मंगलवार को अपना चुनाव प्रचार अभियान जगदम्बा नगर वार्ड 48 से शुरू किया। इस अभियान की शुरुआत खास रही, क्योंकि इसी क्षेत्र में निवास करने वाले कांग्रेस नेता सौरभ भट्ट को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने में उन्हें सफलता मिली।

तहसील कर्मियों और अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील
प्रचार अभियान के दौरान गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी तहसील परिसर का दौरा किया और अधिवक्ता, अरायजनवीश, और तहसील कर्मचारियों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के विकास के लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।

उत्तरायणी पर्व पर शोभायात्रा में शामिल होकर जनसंपर्क
दोपहर में गजराज सिंह बिष्ट हल्द्वानी नगर में निकाली जा रही उत्तरायणी पर्व की शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने मेलार्थियों पर पुष्पवर्षा कर पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे तीज-त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हैं और नई पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के बलिदानों और परंपराओं की याद दिलाते हैं। शोभायात्रा में उन्होंने महिलाओं और बच्चों से मिलकर उनकी हौसलाअफजाई की।

यह भी पढ़ें -   मूल वीडियो में बदलाव कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप; तीर्थ पुरोहितों ने कार्रवाई की मांग उठाई

स्थानीय जनता से संवाद और विकास का वादा
बद्रीपुर वार्ड 11 और इंद्रानगर धर्मशाला वार्ड 32 में जनसंपर्क के दौरान गजराज सिंह बिष्ट ने स्थानीय जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी को देश-दुनिया के लिए स्वागत योग्य नगर बनाना मेरा संकल्प है। मैं यहां के विकास कार्यों की छाप ऐसी छोड़ूंगा कि आने वाले सभी इसे याद रखें। उन्होंने यह भी कहा कि निगम बोर्ड में भाजपा का मेयर और पार्षद होना जनता के हित में है, क्योंकि इससे विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 सितम्बर 2026, बुधवार स्कंद षष्ठी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

भ्रष्टाचार के खिलाफ सुशासन का संदेश
गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी की जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का रुख स्पष्ट है। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सुशासन को प्राथमिकता दें।

प्रचार अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्या, भुवन जोशी, नवीन वर्मा, महेश शर्मा, प्रदीप बिष्ट, शशांक रावत, चंदन बिष्ट, कमल मुनि, संजीव कुंवर, संदीप कुकशाल, धीरज पांडे समेत भारी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440