मसूरी घूमकर लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, पांच घायल; एक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो कार संख्या UP 14 GH 0248 मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी। इसी दौरान कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से सभी को उप जिला चिकित्सालय मसूरी ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -   पुरानी फोटो बनाने का ट्रेंड बना साइबर ठगों का नया जाल

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति को देखते हुए सभी को आगे के उपचार के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस के अनुसार कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -   मूल वीडियो में बदलाव कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप; तीर्थ पुरोहितों ने कार्रवाई की मांग उठाई

हादसे में घायल चिराग त्यागी, पुत्र शिवकुमार त्यागी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मडौला, गाजियाबाद
अभिषेक त्यागी, पुत्र वौदराज त्यागी, उम्र 22 वर्ष, निवासी रुहाणा, मुजफ्फरनगर
यश, पुत्र अमित त्यागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मडौला, गाजियाबाद
हनी त्यागी, पुत्र संजीव त्यागी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मडौला, गाजियाबाद
उज्जवल त्यागी, पुत्र श्रीओम त्यागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मडौला, गाजियाबाद

पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440