विश्वकर्मा दिवस 2026: वाहन या मशीन की खरीदारी करने वाले हैं तो यहां देखें विश्वकर्मा पूजा पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देवों के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का जन्म दिवस मनाया जाता है। इसलिए इसे विश्वकर्मा जयंती के नाम से भी जानते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के महल, अस्त्र-शस्त्र (जैसे भगवान शिव का त्रिशूल और विष्णु जी का सुदर्शन चक्र), सोने की लंका और द्वारका नगरी का निर्माण किया था। इस दिन सभी प्रकार की मशीनों, औजारों, कारखानों और वाहनों की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस विधिपूर्वक पूजा करने से काम की सुरक्षा, सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। विश्वकर्मा पूजा हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के साथ ही नए वाहन और मशीनों की खरीदारी भी शुभ मानी गई है। अगर आप भी वाहन या मशीन की खरीदारी करने वाले हैं तो यहां देखें विश्वकर्मा पूजा पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

विश्वकर्मा पूजा पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं
हिंदू धर्म में किसी भी पूजन या शुभ-मांगलिक कार्य से पूर्व शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। हिंदू धर्म में भद्रा काल को अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस समय किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य की मनाही होती है। इस बार विश्वकर्मा पूजा पर भद्रा का साया नहीं रहेगा लेकिन राहुकाल की अड़चन रहेगी। किसी भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य में राहुकाल का भी विचार किया जाता है।

17 सितंबर को कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा राहुकाल
विश्वकर्मा पूजा के दिन राहुकाल दोपहर 03.18 मिनट से शाम 04.52 मिनट तक रहेगा। राहुकाल के समय किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

विश्वकर्मा पूजा के दिन पूजन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
विश्वकर्मा पूजा के दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिद्धि और रवि योग में किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग सुबह 04रू30 बजे से शाम 04रू23 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी करना अत्यंत शुभ रहने वाला है। इसके अलावा शाम के समय खरीदारी का शुभ मुहूर्त रात 07रू59 मिनट से रात 08रू23 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें -   एमबीबीएस दाखिलों में फर्जी प्रमाणपत्र का खुलासा, पांच पर मुकदमा

विश्वकर्मा पूजा के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  1. इस दिन औजारों, मशीनों और उपकरणों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस दिन इनकी विधि-पूर्वक पूजा की जाती है।
  2. इस दिन मांस-मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. विश्वकर्मा पूजा के दिन वाद-विवाद से दूरी रखनी चाहिए और अपशब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440