भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज ने साधा कांग्रेस-समाजवादी गठबंधन पर निशानाः कहा- कांग्रेस ने वोटों के लिए राज्य की अस्मिता का सौदा किया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को राज्य आंदोलनकारी कहलाने से मना किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गठबंधन ने राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोटों के लिए राज्य की अस्मिता का सौदा किया है, जिसे राज्यवासी कभी माफ नहीं करेंगे।

उक्त बात आज यहां मंगलवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता कही। इस दौरान उन्होंने निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के कार्यकाल की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं का खाका जनता के सामने रखा। साथ ही, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर तीखी आलोचना की।

वार्ता के दौरान मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने राज्य आंदोलकारियों पर गोली चलवाने एवं मातृशक्ति की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाली समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस प्रत्याशी को स्वयं को राज्य आंदोलनकारी कहना बन्द करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा जरा भी शर्म उनमें शेष बची है तो आज के बाद अपने नाम के आगे राज्य आंदोलनकारी लिखना बंद कर दें। उनकी इस हरकत से राज्य की मातृशक्ति आहत है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से समझौता कर वोटों का सौदा नहीं उत्तराखंड राज्यवासियों की अस्मिता का सौदा किया है । जिसके लिए राज्यवासी उनको कभी माफ नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

विकास कार्य प्राथमिकता में
गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में पीने के पानी, गैस पाइपलाइन और सीवर लाइन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, 370 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सात मंजिला प्रशासनिक बहुउद्देश्यीय ‘नमो भवन’ का निर्माण उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में रहेगा। इस भवन में प्रशासनिक कार्यालयों के साथ ऑडिटोरियम और 450 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पूर्व मेयर ने गिनाईं उपलब्धियां
निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हल्द्वानी नगर निगम ने रिकॉर्ड समय में 90 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए हैं। इनमें सड़कों का पुनर्निर्माण, सिटी फॉरेस्ट का निर्माण, आवारा पशुओं की व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता प्रमुख हैं। उन्होंने हल्द्वानी को प्रदेश के अग्रणी नगर निगम के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया।

भाजपा की जीत को बताया जरूरी
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि नगर निगम में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा का मेयर चुना जाना आवश्यक है। वहीं, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की जीत से ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनेगी, जो विकास की गति को नई ऊंचाई तक ले जाएगी।

भाजपा नेताओं की उपस्थिति
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चुनाव प्रभारी मनोज पाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट, विनोद मेहरा, भुवन जोशी और पूर्व पालिकाअध्यक्षा रेनू अधिकारी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440