बीजेपी ने कभी नही दिया शाहीन बाग को समर्थन : मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें

केजरीवाल सरकार ने अन्ना हजारे के कंधे पर चढ़कर राजनीति की : सीएम

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाहीन बाग में चल रहे विरोध को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा बयान दिया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला।

एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी शाहीन बाग को समर्थन नही दिया। वहां विरोध कर रहे लोगों को केजरीवाल, कांग्रेस और वामपंथियों ने समर्थन दिया है। वे केवल समर्थन ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें बढ़ावा भी दे रहे हैं। केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में जो जनता से झूठे वादे किए हैं वे सबके सामने हैं। उनके झूठे वादों से जनता अपने आप को ठगा हुए महसूस कर रही है। केजरीवाल सरकार ने अन्ना हजारे के कंधे पर चढ़कर राजनीति की है। जनता पीएम मोदी के कड़े फैसलों से खुश है। बीजेपी को पता है कि कैसे चुनाव जीतना है। दिल्ली में जनता एक बार फिर बीजेपी को मौका देगी।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड में कांग्रेस की गुटबाजी में फंसे हैं। वे दिल्ली में प्रचार करने तो तब जाएंगे जब यहां के झगड़े खत्म होंगे। हरीश रावत बहुत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने गांव से लेकर संसद तक की राजनीति की है। संसद में जो फैसले होते हैं वह सहमति से होते हैं। ये वे अच्छी तरह से जानते हैं। सरकार के फैसलों पर इस तरह से बयानबाजी करना उन्हें शोभा नहीं देता।

यह भी पढ़ें -   मां पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने विकास योजनाओं की दी सौगात

बजट में उत्तराखंड और कुंभ के लिए विशेष प्रावधान न होने पर मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि बजट में कुंभ के लिए कभी प्रावधान नहीं होता है। कुंभ के लिए हमें काफी बजट मिला है। अभी और बजट भी अलग से मिलेगा। बजट पर पीएम मोदी का विजन साफ है। उत्तराखंड को फॉरेस्ट का हिस्सा 7.5 फीसदी मिलता था उसे दस फीसदी किया गया है। कई मदों में हमें बहुत कुछ मिला है। कहा कि थोड़ा सा धैर्य रखें। अभी बजट की और स्पष्टता होगी और सब ग्रांट सामने आएंगी तब आपको पता लगेगा कि उत्तराखंड को बहुत कुछ मिला है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440