हर घर तिरंगा यात्रा के अन्तर्गत प्रतिष्ठानों व घरों पर भाजपा ने लगाया तिरंगा झंडा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आजादी के महा उत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को महानगर हल्द्वानी क्षेत्र में प्रतिष्ठानों व घरों पर लगाने हेतु तिरंगा झंडा का वितरण किया।

कार्यकर्ताओं ने नगर निगम एवं एस0बी0आई बैंक के पास से प्रारम्भ करते हुए नैनीताल रोड मार्ग जजी कोर्ट तक के प्रतिष्ठानों एवं घरो में तिरंगा झंडे लगाये। आजादी के महोत्सव पर तिरंगा झंडा वितरण करने पर प्रतिष्ठानों के स्वामी एवं घरो में निवास कर रहे परिवारों में भारी उत्साह देखा गया। प्रतिष्ठानों के स्वामी एवं परिवारो ने स्वयं अपने प्रतिष्ठान एवं निवास में झंडे लगाए। आजादी के इस महोत्सव में हम सब गौरवशाली है जो इस महोत्सव में अपनी भागीदारी करेंगे। झंडा वितरण करते हुए कल होने वाली 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा के लिए सभी से तिरंगा यात्रा में आने का निवेदन किया गया।

झंडा वितरण करने में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महापौर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, हर घर तिरंगा कार्यक्रम सहसंयोजक तरूण बन्सल, विधानसभा संयोजक भुवन जोशी, सहसंयोजक संजय दुम्का, प्रकाश हरबोला, श्रीमती रेणु अधिकारी, भुवन भट्ट, गोपाल भट्ट, राजेन्द्र भाकुनी, किशोर जोशी, विपिन जोशी, श्रीमती अंजू जोशी, श्रीमती पुष्पा सनवाल, श्रीमती पूनम जोशी, विक्रम अधिकारी, नीरज बिष्ट, विशाल नेगी, देवेश भट्ट, भुवन तिवारी, श्रीमती राधा तिवारी, गीता लोहनी, श्रीमती भावना साह, अंशुल पाण्डे, पनराम, चन्द्र प्रकाश देव आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अफसर बदले… जानिए किसे मिला कौन सा अहम वन प्रभाग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440