भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, जानिए नई कार्यकारिणी में किसको मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Ad Ad

नई कार्यकारिणी में बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठरी को प्रदेश महामंत्री तथा पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश मंत्री की सूची में मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक व विकास शर्मा का नाम है। साथ ही कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव, मनवीर सिंह चौहान को प्रदेश मीडिया प्रभारी, पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, अनिल शाही और रमेश गड़िया को प्रदेश विभाग प्रभारी का जिम्मा मिला है।
युवा मोर्चा के प्रदेश की जिम्मेदारी शशांक रावत तथा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को दी गयी है। जोगेन्द्र पुंडीर को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, राकेश गिरी केा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, राकेश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और इंतजार हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440