ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सचिन गुप्ता ने बांटे गर्म कम्बल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व पार्षद, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने आज पंडित दीनदयाल बस्ती, सेवा भारती केंद्र कौलागढ़ क्षेत्र में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बस्ती की महिलाओं व बच्चो को गर्म कम्बल, जुराबें, मुंगफली, गजक का वितरण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा की इन दिनों पूरे उत्तराखंड राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस कारण गरीब जन का जीना दुश्वार हो रखा है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगो को आगे आकर गरीब जनो की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश मित्तल, दीपक कुकरेती, पवन डबराल, सुरेश कुमार, श्रीमती अनिता, श्रीमती राजेश्वरी देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UOU ने जून-2026 परीक्षा सत्र के दो पाठ्यक्रमों का रिजल्ट किया जारी, अन्य परिणाम भी जल्द होंगे घोषित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440