उत्तराखंड निकाय चुनाव: बागियों पर भाजपा का एक्शन, 139 नेता पार्टी से निष्कासित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच बागियों ने राजनीतिक दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भाजपा ने संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए सात जिलों के 139 बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया है। ये नेता अपनी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे।

गढ़वाल मंडल में बागियों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई, जहां 100 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इनमें 73 बागी देहरादून महानगर से हैं। पार्टी के निर्देश पर सभी जिलाध्यक्षों ने बागी नेताओं की सूची तैयार की और निष्कासन की कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 20 फरवरी को पेश होगा आम बजट

पार्टी ने बागियों को 8 जनवरी तक का समय दिया था और स्पष्ट निर्देश दिया था कि वे पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करें। बावजूद इसके, कई नेताओं ने पार्टी निर्देशों की अनदेखी की।
निष्कासन के बाद कई नेताओं ने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जताई। कुछ ने भाजपा पर कांग्रेस की नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया, तो कुछ ने पार्टी के कार्यशैली पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल मिलाकर 139 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन को बनाए रखने के लिए आवश्यक थी।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440