उत्तराखण्ड की अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा के अजय टम्टा 12 बजे तक इतने वोटों से आगे…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतों की गणना जारी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग के तहत दोपहर 12 बजे तक सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा के बीच सीधी टक्कर है. अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा सीट के लिए चार जिले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत एवं बागेश्वर में मतों की गिनती जारी है। जिसमें भाजपा के अजय टम्टा कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से 1 लाख 7 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा का कहना है कि ये अभी रुझान है. जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440