-2002 में 24.45 तो 2017 में 46.50 तक जा पहुुंचा
समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। भाजपा राज्य में भले ही दो बार सत्ता में आयी हो लेकिन मत प्रतिशत में पार्टी कांग्रेस से बीस के मुकाबल उन्नीस साबित कम ही हुई। वहीं 2017 के चुनावों में पार्टी का मत प्रतिशत अन्य दलों की अपेक्षा कई अधिक बढ़ गया। 2017 में भाजपा को 46.50 प्रतिशत मत मिले जिससे पार्टी को रिकार्ड तोड़ 57 सीटें मिली। ज्ञात हो कि राज्य विधानसभा के पहले चुनाव में भाजपा को 24.45 मत मिले। हालाकि सीटें अधिक मिलने के कारण कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रही। वहीं 2007 में पार्टी को 31.90 प्रतिशत मत मिले और राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और राज्य में भाजपा की सरकार बनी।
इधर 2012 में भारतीय जनता पार्टी मत प्रतिशत पहले की अपेक्षा बढ़ गया और पार्टी को 33.13 प्रतिशत मत मिले और पार्टी एक सीट कम मिलने से कांग्रेस से पिछड़ गयी। इधर 2017 के विधानसभा चुनावों में तो भाजपा ने तमाम अनुमानों को दरकिनार करते हुए यहां से 46.50 प्रतिषत मत बटोरे और पार्टी को कुल 2312912 मत प्राप्त हुए।
कांग्रेस के लिए चिन्ताजनक आंकड़े
हल्द्वानी। 2002 में जहां कांग्रेस को 26.91 प्रतिषत मत प्राप्त हुए वहीं पार्टी को दूसरे विधानसभा चुनावों में 29.59 प्रतिशत मत मिले। 2012 में पार्टी को 33.79 और 2017 में पार्टी को 33.5 प्रतिशत ही मत यानि 1665664 मत मिले। 2017के चुनावों में प्रतिशत के हिसाब से पार्टी को 2012 से कम मत मिले और वह अपने न्यूनतम प्रदर्शन पर निपट गयी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


