रामड़ी-आनसिंह पनियाली में बीजेपी का चुनावी शक्ति प्रदर्शन! कुल्हाड़ी पर उमड़ा जनसैलाब, बेला तोलिया की रैली ने बदला चुनावी समीकरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रामड़ी-आनसिंह (पनियाली) सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती बेला तोलिया ने आज कठघरिया से लेकर रामड़ी तक एक विशाल जुलूस निकालकर चुनावी रणभेरी बजा दी।

हजारों की भीड़, हाथों में कुल्हाड़ी चुनाव चिन्ह और गगनभेदी नारों के साथ हुए इस जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन ने क्षेत्र में बेला तोलिया की स्थिति बेहद मज़बूत कर दी है। रैली में शामिल लोगों की आंखों में जोश और दिलों में जीत का विश्वास था।

रैली में मौजूद नैनीताल-उधमसिंह नगर के लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने मंच से ऐलान किया, ष्आज इस रैली में उमड़ा जनसमूह बता रहा है कि रामड़ी-आनसिंह की जनता ने फैसला कर लिया है। अब केवल वोटिंग बाकी है, जीत तय है। उन्होंने कहा कि बेला तोलिया की लोकप्रियता इतनी गहरी है कि स्थानीय महिलाएं पिछले एक महीने से उनके साथ हर गांव में कदम से कदम मिलाकर प्रचार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है

बेला जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने बेला तोलिया के पिछले कार्यकाल के योगदान को याद करते हुए उन्हें जनता की अपनी नेता बताया। उनके पक्ष में पूर्व सैनिकों ने भी खुलकर समर्थन जताया और उनके व्यवहार, पारदर्शिता व सेवा-भावना की जमकर तारीफ की।

रैली के समापन पर आयोजित जनसभा में क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि बेला तोलिया का चुनाव चिन्ह केवल कुल्हाड़ी नहीं, विकास की धार है। उन्होंने जनता से अपील की कि 28 तारीख को कुल्हाड़ी पर वोट देकर क्षेत्र को मजबूती से आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में चुनावी रण का आगाज: उक्रांद ने 16 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जागेश्वर में चाचा-भतीजे के बीच मुकाबले के आसार

बेला तोलिया ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा लक्ष्य है कि रामड़ी-आनसिंह क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में रोल मॉडल बनाया जाए। आपके समर्थन से हर गांव में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।

इस रैली में भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे- जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रवक्ता विकास भगत, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, कमलेश शर्मा, गोपाल रावत समेत कई प्रभावशाली चेहरे मंच पर दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440