हल्द्वानी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शनः मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में निकाली भव्य बाइक रैली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विशाल बाइक रैली का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने किया।

एम.बी. इंटर कॉलेज खेल मैदान से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली ने पूरे हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण कर भाजपा का समर्थन मांगा। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के इस जोश और उत्साह ने यह साबित कर दिया है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिलेगा।

मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आप देश का भविष्य हो देश की राजनीति को दिशा देने वाले कर्णधार हो, आपकी स्वस्थ विचारधारा बेहतर समाज का निर्माण करने का काम करेगी। गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी अंग्रेजों की तर्ज पर फूट डालो राज करो की नीति से चुनावी रण में हैं राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से ठाकुर ब्राह्मण के बीच टकराव करवाना चाहते हैं। हम हमेशा सनातन हिन्दू धर्म की बात करते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का अपने उपद्रवी चहेतों से लगाव का ही नतीजा है वो हिंदुओं में फूट डलवाना चाहते हैं। ऐसी तुच्छ राजनीति कर चुनाव जीतने के उनके मंसूबे हम सनातनी कभी पूरा होने नहीं देंगे।

इस भव्य रैली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने हल्द्वानी के चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में जोश से भर दिया। रैली में मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के साथ जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, प्रकाश हरबोला, मोहन पाठक, महेश शर्मा, नवीन वर्मा, मोहन पाल, शांति भट्ट, रेनू अधिकारी, कमल पांडे, विपिन पांडे, दिनेश थुवाल, प्रतिभा जोशी, त्रिवेणी गयाल, गौरव जोशी, मनीष जोश, कार्तिक हरबोला, नीरज बिष्ट, कनिष्क ढींगरा समेत भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440