ब्लैक कॉफी में मैग्नीजियम, विटामिन बी 3, मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन बी 5, विटामिन बी 2 जैसे तत्व होते है

खबर शेयर करें

Black coffee contains elements like magnesium, vitamin B3, manganese, potassium, vitamin B5, vitamin B2.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ब्लैक कॉफी (Black Coffee) में कैफीन के अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर रखने के काम आता है। कॉफी आपके ब्रेन को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करता है और आपको एनर्जी देता है। हेल्थलाइन के मुताबिक, ब्लैक कॉफी में मॉजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट (boost metabolism) करता है और फिजिकल परफॉरमेंस को बढाता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीजियम, विटामिन बी 3, मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन बी 5, विटामिन बी (Magnesium, Vitamin B3, Manganese, Potassium, Vitamin B5, Vitamin B) 2 होता है जो कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे

डिप्रेशन को करे दूर
ब्लैक कॉफी के सेवन से डिप्रेशन, चिंता, तनाव, ज्यादा नींद आना और सुस्ती आदि कम होता है ब्रेन एक्टिव रखता है। ब्लैक कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिससे दिमाग और नर्वस सिस्टम दोनों को उत्तेजित किया जा सकता है।

वेट करे कम
ब्लैक कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढाता है जिससे खाने से एनर्जी बनने की क्रिया में सुधार किया जा सकता है। यह शरीर में गर्मी को जनरेट कर बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

एक्टिव करे
अगर आप जिम या एक्सरसाइज के बाद ब्लैक कॉफी (Black Coffee) का सेवन करें तो स्टेमिना बढ़ाने के लिए ब्लैक कॉफी काफी काम आता है।

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

दिल को रखे हेल्दी
ब्लैक कॉफी हार्ट के लिए भी अच्छी होती है। रोजाना 1 या 2 कप ब्लैक कॉफी पीने से स्ट्रोक समेत किसी भी तरह के हृदय रोग का खतरा कम किया जा सकता है। बशर्ते इसमें चीनी दूध ना डाला जाए।

डायबिटीज रखे दूर
ब्लैक कॉफी डायबिटीज (black coffee diabetes) के खतरे को कम करने में मदद करती हैै ब्लैक कॉफी शरीर में इंसुलिन के उत्पादन में मदद करती है जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

इस तरह बनाएं ब्लैक कॉफी
सबसे पहले आप पानी उबालें और उसमें एक चम्मच ब्लैक कॉफी डालें। अब इसे कप में डालें और पिएं।

कॉफी पीने का सही समय
खाली पेट ब्लैक कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। आप इसे नाश्ता करने के बाद पिएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440