सघन चेकिंग के दौरान हटाई गई गाड़ियों से ब्लैक फिल्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, भवाली डेस्क। जनपद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज भवाली क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आयोजित समारोह में बच्चों की प्रतिभा, सामाजिक एकता और संस्कृति का हुआ सुंदर संगम

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी पाई गई, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया। पुलिस ने भवाली क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर कुमाऊं के अन्य जिलों से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नैनीताल जिले में सम्पूर्ण रूप से यह वृहद चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से जारी है। सभी सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों में सघन जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440