खटीमा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजामरू चाकूबाजी में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुए टकराव में चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना खटीमा-टनकपुर मार्ग पर रोडवेज बस स्टेशन के समीप रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। यहां पहले मामूली कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई। हमले में 24 वर्षीय तुषार शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, निवासी वार्ड-10 (रोडवेज बस स्टेशन के पीछे), सलमान (23) पुत्र शब्बू निवासी पकड़िया और अभय (21) पुत्र कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून से पहले अलर्ट: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PWD, पेयजल और बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल उपजिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तुषार शर्मा ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. गरिमा ने प्राथमिक उपचार के बाद सलमान और अभय को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सलमान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद रोडवेज बस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खटीमा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: करें ये उपाय, पितरों और भगवान विष्णु-शिव की मिलेगी विशेष कृपा

खटीमा कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। मृतक तुषार शर्मा पीलीभीत रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे युवकों के बीच पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440