कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे

खबर शेयर करें

समाचार सच, कर्णप्रयाग (चमोली)। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग में एक मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भारतीय स्टेट बैंक के समीप स्थानीय होटल संचालक और चार निहंग यात्रियों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते तलवारबाजी में बदल गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा और गौचर से नंदप्रयाग तक लगभग 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, रावत होटल के संचालक प्रकाश रावत सुबह अपने होटल के बाहर वाहन पार्क कर रहे थे। इसी दौरान उनका दोपहिया वाहन वहां खड़े निहंगों के वाहन से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और निहंगों ने कथित तौर पर तलवारें निकाल लीं।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ माह 2026: इस महीने भगवान विष्णु, सूर्यदेव और देवपूजन के लिए विशेष फलदायी माना जाता है

स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि तलवारों से किए गए हमले में प्रकाश रावत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे गजपाल सिंह, सुदर्शन कंडारी और हरेन्द्र सिंह पंवार भी चोटिल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल प्रकाश रावत को हेली एम्बुलेंस से देहरादून रेफर किया गया।

घटना के दौरान एक निहंग यात्री मनप्रीत सिंह भी घायल हो गया, जिसका उपचार पुलिस निगरानी में कराया गया। बताया जा रहा है कि झड़प के बाद तीन निहंग बाइक से मौके से निकल गए।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल 2026: आज हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें मिलेगा वरदान

घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगाकर सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों के साथ यात्रा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही तीर्थ यात्राओं के दौरान हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उठी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440