समाचार सच, कोटद्वार। कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को शव मिले। दो दिन पहले तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर के लिए निकले थे। लापता किशोरों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों किशोरों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।
सोमवार सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किमी आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



