हल्द्वानी-भीमताल मार्ग में खाई में पड़ा मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भीमताल मार्ग में अज्ञात महिला का शव खाई में पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को खाई से निकाल कब्जे में ले लिया है। बहरहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं रेलवे स्टेशन पार्किंग में टैक्सी चालक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   औषधीय गुणों से भरपूर है तुकमलंगा बीज, शरीर में भर देता है ताकत, मोटापा समेत कई रोगों को दूर करता है

साथ ही कहा कि गुमशुदगी भी देखकर पता लगाया जा रहा है। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहां आया होगा, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440