समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने नगदी के साथ एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गैम्बलिंग ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने वाहन में मोबाइल से सट्टे की खाई बाड़ी में जुट है। जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को रानीबाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी से सट्टे के लिए इस्तेमाल किये जा रहे मोबाइल के साथ 18500 रुपये भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिमन्यु सागर निवासी अम्बेडकर नगर बरेली रोड बताया। आरोपी के खिलाफ गैम्बलिंग ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



